जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री उमेश कुशवाहा का आज बेलागंज विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में जाने के क्रम में जहानाबाद में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिले के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उन्हें ऐतिहासिक स्वागत प्रदान किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का वातावरण देखने को मिला। स्वागत समारोह का नेतृत्व जदयू जिलाध्यक्ष श्री दिलीप कुशवाहा ने किया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को फूल-मालाओं और जयकारों के साथ अभिनंदन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जदयू की नीतियों और बिहार सरकार की विकासपरक योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया।प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और जदयू हमेशा आम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि, युवा एवं महिला प्रकोष्ठ की सदस्याएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और आगामी चुनावों में जदयू को सशक्त रूप से प्रस्तुत करने का संकल्प लिया। इस मौके पर जेडीयू राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य डॉ निरंजन केशव प्रिंस,राजू पटेल,सुनीता कुमारी,मुरारी यादव,मीडिया अध्यक्ष मधेश्वर यादव,चंदन कुमार शर्मा,प्रवक्ता रजनीश कुमार बिक्कू,पंकज कुमार राकेश,शंकर देव वर्मा,प्रवीण दांगी,युवा नेता रौशन शर्मा, सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।


