23.8 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

राहुल–तेजस्वी पर शाहनवाज का प्रहार : जनता अब झूठ और भ्रम की राजनीति को नकार चुकी है

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद भारतीय जनता पार्टी केराष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने आज जहानाबाद सर्किट हाउस में प्रेस को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला।उन्होंने कहा कि “जनता अब झूठे वादों और भ्रम फैलाने वाली राजनीति को पहचान चुकी है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता पूरी तरह जागरूक है, और विकास के साथ खड़ी है। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी केवल खोखले सपनों की राजनीति करते हैं। वहीं तेजस्वी यादव रोजगार और युवाओं के मुद्दे पर केवल भ्रम फैलाते हैं, जबकि उनके पास न कोई ठोस योजना है और न ही दृष्टि। उन्होंने कहा कि जनता ने बार-बार ऐसे नेताओं को नकारा है और आगे भी नकारेगी। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में देश और बिहार ने विकास की नई ऊँचाइयाँ छुई हैं।
गरीबों को घर, शौचालय, गैस और नल का जल मिला है।
शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास एनडीए पर लगातार मजबूत हो रहा है
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह जहानाबाद विधानसभा प्रभारी कृष्णकांत कुमार जिला महामंत्री अमरेंद्र कुमार ने शाहनवाज हुसैन का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार तालियों और नारों से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जिला महामंत्री अनिल ठाकुर एवं शुभम कुमार मिठ्ठु जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश केसरी एवं सर्वेश कुमार जिला कोषाध्यक्ष महेन्द्र कुमार, जिला कार्यालय मंत्री संतोष चन्द्रवंशी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव कुमार, ब्रजेश कुमार पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनीता कुमारी सहित कई पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं में जोश शाहनवाज हुसैन के बेबाक और स्पष्ट विचारों ने कार्यकर्ताओं में जोश और आत्मविश्वास भर दिया। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे घर-घर जाकर एनडीए की नीतियों और विकास कार्यों को जनता तक पहुँचाएँगे।
महागठबंधन पर निशाना ,श्री हुसैन ने कहा कि महागठबंधन के पास न तो कोई नेता तय है और न कोई नीति। वे केवल अफवाह और भ्रम की राजनीति कर रहे हैं। इसके विपरीत एनडीए का नेतृत्व स्पष्ट है और जनता के भरोसे पर खरा उतर रहा है। प्रेस वार्ता में स्पष्ट संदेश गया कि बिहार की जनता अब भ्रम की राजनीति को नहीं, बल्कि विकास की राजनीति को पसंद करती है। जहानाबाद की धरती से कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के समर्थन ने यह साबित कर दिया कि आने वाले समय में एनडीए और भी मजबूती से जनता के बीच जाएगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें