JNA/अनिल वर्मा कि रिपोर्ट राँची। भोजपुरी फिल्म “सच्चा प्यार” यूट्यूब पर रविवार को रिलीज किया गया।फिल्म के अभिनेता एवं निर्माता निर्देशक सुरेन्द्र कुमार महतो ने बताया कि दर्शकों को काफी समय से फिल्म के रिलीज का इंतजार था।जिसको देखते हुए “एस राज भोजपुरी” यूट्यूब चैनल फिल्म रिलीज किया गया हैं।उम्मीद हैं कि दर्शकों को फिल्म अच्छी लगेगी।
“सच्चा प्यार” एक पारिवारिक और मनोरंजक फिल्म हैं।जिसमें एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा भरपूर हैं। फिल्म में सुरेंद्र कुमार ,लिसा वर्मा , अमर मिश्रा , मुकेश पाण्डेय ,अभिषेक बेनजमीन, सूरज सिंह ,संजय कयामत ,नीलिमा , शशिभूषण , संतोष रॉय ,लवली , अभिषेक, लाल बाबू, सम्राय व अन्य ने अभिनय किया हैं। निर्माता व निर्देशक सुरेंद्र कुमार महतो, लेखक हेमंत कुमार, कैमरामैन संतोष राणा व अनिल रवानी, गीतकार हेमंत कुमार, संगीतकार आर्या शर्मा व टिंकू तूफान, गायक रवि राज , पुनीता प्रिया , खुशी कक्कड़, लाईन प्रोड्यूसर अभिषेक बैंजामिन, असिस्टेंस डायरेक्टर अविनाश गुप्ता गोलू हैं।जबकि, पोस्ट प्रोडक्शन रिया स्टूडियो रांची और बैकग्राउंड म्यूजिक सौरव के द्वारा मुंबई में किया गया हैं। सुरेन्द्र कुमार महतो ने दर्शकों से अपील किया हैं कि जिस प्रकार उनके गीतों को प्यार आशीर्वाद समर्थन मिला हैं।इस फिल्म को भी भरपूर प्यार समर्थन दें।
भोजपुरी फिल्म “सच्चा प्यार” यूट्यूब पर किया गया रिलीज
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


