जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी समाजिक न्याय ईन्कलावी संघर्ष विकास मोर्चा ,पुर्वी ठाठा के अध्यक्ष ललित कुमार मिश्रा ने प्रखंड विकास पदाधिकारी ,मानसी से ग्राम कचहरी ,पुर्वी ठाठा का संचालन पंचायत भवन, पुर्वी ठाठा में कराने का आग्रह किया है ।आगे उन्होने वताया कि पुर्व मे प्रखंड विकास पदाधिकारी ,मानसी अपने पत्राक 1346 ,दिनांक 13/10/2022 के द्वारा सरपंच, ग्राम कचहरी ,पुर्वी ठाठा को पंचायत भवन मे ग्राम कचहरी संचालन का आदेश दिये है । जिसका अनुपालन आज तक नही किया गया है ।सरकारी जमीन पर फुस का मकान बनाकर घर पर ग्राम कचहरी का संचालन कर रहे है ।विश्वस सुत्रो से पता चला कि सरकार से उसका भारा भी ले रहे है ।अभी तक आदेश का अनुपालन क्यो नही किया गया है ।अपने मनमाने तरीके से कार्य किस आधार पर कर रहे है ।इसलिए ईमानदार प्रखंड विकास पदाधिकारी मानसी से अध्यक्ष ललित कुमार मिश्रा ने मांग किये कि पुर्व मे निर्गत आदेश का उल्लंघन करने आरोप मे कारबाई करते हुए ग्राम कचसरी ,पुर्वी ठाठा का संचालन पंचायत भवन मे शीघ्र ही कराया जाय। आम जनता को काफी सहुलियत होगी ।बहुत सारे जनता घर पर नही जाना चाहते है ।अगर एक सप्ताह के अंदर पंचायत भवन मे ग्राम कचहरी का संचालन नही होता है तो एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी महोदय खगडिया से मिलकर लिखित आवेदन देकर पंचायत भवन मे संचालन की मांग करेगे ।तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी पदाधिकारी के आदेश का अनुपालन नही हो पाया है ।इससे साबित होता है कि मनमानी चरम सीमा पर है ।आम आदमी को न्याय मिलना तो दुर की बात है ।सरकारी जमीन पर फुस का घर है उसी मे ग्राम कचहरी का संचालन हो रहा है तो भारा किस आधार पर लिया जा रहा है ।
ग्राम कचहरी,पुर्वी ठाठा का संचालन पंचायत भवन में कार्य कराने की मांग
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


