37.5 C
Khagaria
Monday, April 20, 2026

75 वां गणतंत्र दिवस एनटीपीसी बरौनी के टाउनशिप प्रांगण में प्रांगण में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया

जगदूत न्यूज़ मोहम्मद नबी आलम  कि रिपोर्ट बेगुसराय 26 जनवरी, 2024 को भारतवर्ष का 75 वां गणतंत्र दिवस एनटीपीसी बरौनी के टाउनशिप प्रांगण में प्रांगण में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया।
एनटीपीसी बरौनी के परियोजना प्रमुख श्री राजीव खन्ना ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण किया ।ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्र गान में सभी ने एक स्वर में सहभाग किया ।इसके उपरान्त केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा की गयी परेड का निरीक्षण मुख्य अतिथि द्वारा किया गया । निरीक्षण उपरांत मुख्य अतिथि को सी आई एस एफ द्वारा सलामी दी गयी। मुख्य अतिथि ने समारोह में उपस्थित सभी जनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी तथा देश के उन महान सपूतों को शत-शत नमन किया जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने बरौनी परियोजना की हालिया उपलब्धियों पर चर्चा करते हुये लोगों को सर्वश्रेष्ठ योगदान करने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि एनटीपीसी सर्वश्रेष्ठ विद्युत उत्पादक कंपनी होने के साथ ही अपने पर्यावरणीय और सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग कंपनी है। कंपनी का फोकस हरित ऊर्जा पर है और वर्ष 2070 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य है। विशेष योगदान देने वाले कर्मियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का समापन बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम से हुआ।समारोह में समस्त महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष , कर्मचारी , परिवारीजन , उप समादेष्टा एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सदस्यगण मौजूद थे।कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास और भारत माता की जय के नारों के साथ हुआ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें