30.4 C
Khagaria
Wednesday, April 15, 2026

बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर भारत के संविधान निर्माता थे , प्रो. सुशील

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जनता दल यू जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के 135वां.में जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार सिन्हा ने कियाl जिला अध्यक्ष प्रो. सुशील अपने संबोधन में कहां की भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता,मुख्य शिल्पकार, सामाजिक सुधार,अर्थशास्त्री और दलित बौद्ध आंदोलन के प्रेरक थेl बाबा साहब के नाम से प्रसिद्ध उन्होंने जीवन भर सामाजिक असमानता के खिलाफ संघर्ष कियाl दलित और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए मूल नायक नामक पत्रिका निकला था l कार्यक्रम में बाबा साहेब के तैल चित्र पर माला अर्पण करके किया गयाl कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी, दिलीप कुशवाहा,वरीय नेता संजय सिंह,इवरार अहमद, डॉ निरंजन अंबेडकर,अरविंद शर्मा पूर्व मुखिया,नरेंद्र किशोर सिंह, मनोज चंद्रवंशी,बैजनाथ शर्मा, जितेश चंद्रवंशी, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमिला कुशवाहा, रिंकी मालाकार, नगर अध्यक्ष मो.असलम, मधेश्वरी यादव, राजू पटेल, विनय कुमार, संजीव सिंह, मुरारी यादव, संतोष रंजन शर्मा शामिल थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें