32.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

नव सेवा श्रम संस्था के द्वारा टेहटा में शिविर लगा कर गरीब और जरूरतमंदो के बीच कंबल का किया गया वितरण

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद नव सेवा श्रम संस्था का नाम अब जिले में ऐसा नाम बन चुका है, जो की इस वर्ष ठंड में जरूरतमंदो के लिए वरदान साबित हुई है । लगभग 600 से अधिक कंबल इस वर्ष नव सेवाश्रम संस्था बांट चुकी है । और लगातार संस्था के द्वारा अभी भी घर घर जरूरतमंदों के बीच जा कर कंबल बांटने का काम जारी है । एक बार फिर से नव सेवा श्रम संस्था के सदस्यों ने टेहटा में विशेष शिविर लगा गकर असाहय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया है । इस संबंध में संस्था के संस्थापक अमित कैप्टन ने बताया कि हम लोगों ने बस इसी मकसद से कंबल वितरण का कार्य शुरू किया था, कि जहां तक हमसे हो पाएगा हम लोग वहां तक जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच में जाकर उन्हें कंबल देंगे ताकि ठंड में उन्हें कुछ राहत हो सके, हमारी तरफ से कुछ मदद हो सके । हम लोग लगातार कंबल वितरण करते जा रहे थे और जिले की कई लोगों ने सहयोग भी किया और हमें खुद को मालूम नहीं चला कि हम लोगों ने 600 से अधिक कंबल का वितरण कर दिया है । और आगे भी हम लोगों के द्वारा जरूरतमंद की मदद करने का कार्य किया जाएगा, हम लोग उनके लिए सदैव खड़े रहेंगे । हमारी पूरी संस्था हर एक वक्त में उनके काम आएगी और मै आम आवाम से भी यही अपील करना चाहूंगा कि सभी लोग दूसरों के लिए मदद कर ज़रिया बने और मन में सेवा भाव रखकर इंसानियत को दिखाएं । वहीं इस कंबल वितरण कार्य में अहम भूमिका निखिल शर्मा, रंजीत कुमार, चंद्रकेतु नारायण, राहुल कुमार,रविन्द्र कुमार सहित संस्था के अन्य सदस्यों ने निभाई ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें