जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
*मानस इंटरनेशनल के परिसर में 3 फरवरी 2024 दिन शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी एवं वार्षिक खेलकूद प्रतिभा सम्मान समारोह का होना है कार्यक्रम।*
जिले के मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल दक्षिणी अवस्थित जहानाबाद घोसी रोड के परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी एवं वार्षिक खेलकूद प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन मानस इंटरनेशनल एजुकेशनल फाऊंडेशन के द्वारा किया जा रहा है जिसके उद्घाटन राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक विजेता एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित गोल्डन गर्ल जमुई की माननीया विधायक सुश्री श्रेयसी सिंह जी करेंगी।
इस अवसर पर मानस इंटरनेशनल समूह के अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार सिन्हा का कहना है कि दिनांक 3 फरवरी 2024 को 10:00 बजे दिन में स्कूल परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी एवं वार्षिक खेलकूद प्रतिभा सम्मान समारोह के अवसर पर उनका आगमन व उपस्थित होने जा रहा है जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है।
इस अवसर पर स्कूल के निदेशक निशांत रंजन जी ने कहा कि श्रेयसी सिंह के आगमन से जिले में खेल का बढ़ावा मिलेगा।इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य मृत्युंजय कुमार उनके सहमति के लिए हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं।


