जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद बिहार सरकार के मंत्री माननीय डॉ प्रेम कुमार जी का शुभ आगमन हुआ एवं पहली बार जहानाबाद आगमन होने पर भव्य स्वागत फूल मालाओं के साथ किया गया।जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव जी ने अंग वस्त्र देकर माननीय मंत्री जी का भव्य स्वागत किया। माननीय मंत्री डॉ प्रेम कुमार जी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के साथ बिहार में जो जंगल राज सरकार चल रही थी उसको रोकने के लिए हम लोगों ने सरकार को पटरी पर लाने के लिए और जंगलराज को रोकने के लिए डबल इंजन की सरकार के साथ केंद्र एवं बिहार मिलजुलकर एक बार फिर नया आयाम स्थापित करेंगे। बिहार में जो अफसर शाही चरम सीमा पर थी उसे भी रोकने का प्रयास करेंगे हमारी सरकार जनता के लिए है जनता को किसी प्रकार कठिनाई न हो इसका पूरा का पूरा ख्याल रखा जाएगा ।मिशन 2024 हम दोनों मिलकर एक नया जनादेश के साथ काम करेंगे और लोकसभा चुनाव में 40 के 40 सीट जीतकर माननीय प्रधानमंत्री जी के फिर से सरकार बनाने में हम सफल होंगे।प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव जी जदयू के सलाहकार समिति के सदस्य जेपी चंद्रवंशी जी पूर्व जिला अध्यक्ष शशि रंजन जी जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत राय, कृष्ण मुरारी गुड्डू,शैलेश कुमार , जिला महामंत्री धीरज कुमार, अनिल ठाकुर जिला मंत्री विजय कुमार सत्कार ब्रजेश कुमार,सर्वेश वर्मा, पुष्पा कश्यप ,महेंद्र कुमार, रवि शेखर ,कुणाल गुप्ता, श्रीकांत शर्मा, मुकेश सिंह, निरंजन कुमार, विनोद पाठक,जेपी केसरी,संतोष चंद्रवंशी, रिजु साहू एवं कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


