जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चिप प्रभु जी खगड़िया बुद्धवार को मानसी नगर पंचायत के बापूजी स्मारक मध्य विद्यालय मानसी के सभागार में नशा मुक्त भारत के बैनर तले संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवन्त के नेतृत्व में बिहार इन्टर टाॅपर मानसी नगर पंचायत के मटिहानी ग्राम निवासी आयुषि नन्दन के अनुपस्थिति में आयुषि की माता को मुख्य अतिथि नशा मुक्त भारत शिक्षा प्रकोष्ठ खगड़िया के जिलाध्यक्ष दिपक कुमार, विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ खगड़िया के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन स्वागताध्यक्ष शिक्षक विश्वम्भर प्रसाद यादव , नशा मुक्त भारत के प्रधान सचिव अम्बुज कुमार पौद्धार, अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवन्त और सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रामविनय यादव ने सैकड़ों छात्रा के बीच पुष्प माला, शाॅल , सम्मान पत्र और गयारह हजार रुपये की नगद राशि के पुरस्कार से सम्मानित किया।
सभी शिक्षक अतिथियों ने छात्राओं के उन्मुखीकरण के विषय में बिस्तार पुर्वक बताया। नशा मुक्त भारत की ओर से सभी उपस्थित लगभग एक सौ पचास छात्राओं को पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का संचालन संस्था के अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवन्त ने किया। यशवन्त ने छात्राओं और विद्यालय के शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इसी विद्यालय से आयुषि नन्दन, किर्ति भारती व मधू भारती ने पढ़कर बिहार टॉपर बनी। यशवन्त ने बापूजी स्मारक मध्य विद्यालय मानसी के शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए मात्र तीन शिक्षकों के सहारे इतनी अच्छी शेक्षणिक कार्य के लिए भुरी भुरी प्रशंसा कीए। नशा मुक्त भारत के प्रधान सचिव अम्बुज कुमार पौद्धार ने कहा कि गत दो वर्ष कि भांति इस बर्ष भी कोई खगड़िया जिला से मैट्रिक या इन्टर में बिहार में प्रथम स्थान लायेंगे तो उन्हें भी नशा मुक्त भारत की ओर से दस हजार से सम्मानित किया जायेगा। एक से अधिक छात्र या छात्रा होने पर उक्त राशि में सामान रूप में बांटा जायेगा। मौके पर मौजूद विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार, शिक्षक अरविंद कुमार सहित दर्जनों छात्रा मौजूद थे।


