जगदूत न्यूज़ बेगुसराय से ब्यूरो मोहम्मद नबी आलम कि रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार सरकार के नवनियुक्त मंत्री श्री प्रेम कुमार अपने एक दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाअध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा के नेतृत्व में गर्म जोशी से मंत्री का स्वागत किया। सर्किट हाउस परिषदन में प्रेस को संबोधित करते हुए मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि बिहार में फिर से डबल इंजन की सरकार बनी है जिससे बिहार में विकास की रफ्तार काफी तेज हो जाएगी, उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा में हम लोगों ने 39 सीट जीता था लेकिन इस बार बिहार में एनडीए 40 की 40 सीटों पर जीत दर्ज करेगी एवं देश में पुनः नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा चली गांव की ओर कार्यक्रम की समीक्षा की। एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को भी साझा किया।
इसके उपरांत मंत्री प्रेम कुमार ने सदर अस्पताल पहुंचकर अयजनी गांव में हुई घटना में घायल पीड़ित से मिलकर पीड़ित को सांत्वना दिया एवं उचित न्याय दिलाने की भी बात कही। इसके उपरांत मंत्री प्रेम कुमार भाजपा चली गांव की ओर कार्यक्रम के तहत उलाव पहुंचकर सुर संग्राम उपविजेता किशन चौरसिया एवं आकाशपुर गांव पहुंचकर कुश्ती में स्वर्ण पदक विजेता से मिलकर उन्हें सम्मानित किया। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ,सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ,पूर्व जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह ,जिला उपाध्यक्ष कृष्णा मोहन पप्पू, सुनील सिंह ,मृत्युंजय कुमार वीरेश, जिला महामंत्री राकेश पांडे ,रामप्रवेश सहनी ,कुंदन भारती, जिला प्रवक्ता शुभम कुमार, अमित कुमार, पूर्व विधायक ललन कुंवर, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष निरंजन प्रसाद सिंह, सुमित सनी,ब्रजेश कुमार दीपक पोद्दार, रवि राज गुप्ता आशुतोष पोद्दार हीरा सहित अन्य मौजूद थे।


