22.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

बिहार सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाने का काम कर रही है, जदयु नेत्री पार्वती देवी

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चीप प्रभु जी खगड़िया बिहार सरकार की बहुत सारी योजनाएं अभी तक दलित पिछड़ों पर तक नहीं पहुंच पाई है। वही खगड़िया जिले के महिला नेत्री पार्वती देवी क्षेत्र के विभिन्न गांव में भ्रमण कर वैसे दलितों को चिन्हित कर बिहार सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दे रही है । तथा सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाने की नाकाम कोशिश कर रही है । आपको बता दे वर्तमान दो दिन पूर्व अलौली प्रखंड के खैरी खुटहा पंचायत के वार्ड नंबर 2 मोहनपुर ग्राम जो महा दलित की बस्ती है जो आज भी कोसी नदी के किनारे और सड़क के किनारे झोपड़ी बनाकर महादलित लोग अपना जीवन यापन कर रहे हैं। जिन्हें जदयू के महिला नेत्री पार्वती देवी जागरूकता के साथ-साथ बिहार सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाने की अथक प्रयास करते दिख रहे हैं ।आपको बता दे मोहनपुर गांव जो कोसी नदी के किनारे बसा हुआ है प्रत्येक वर्ष मोहनपुर गांव को कोसी नदी कटाव कर अपने में विलीन कर रही है।और लोग विस्थापित होकर सड़क के किनारे अपनी झोपड़ी बना कर रह रहे हैं वहीं सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजना भूमिहीन लोगों को जमीन का पर्चा दिलाने का अथक प्रयास करती दिख रही है , वहीं क्षेत्र में लोगों के दिल में जदयू की महिला नेत्री अपना जगह बना चुकी है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें