22.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

सीएम नीतीश से की मुलाकात,नई सरकार के गठन की दी बधाई , गोपाल शर्मा

जगदूत  न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जदयू जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने शनिवार को एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर नौवीं बार मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।गोपाल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नवगठित बिहार मंत्रिमंडल बिहार को विकास की ओर ले जाएगी। जनता की अपेक्षाओं पर सरकार खड़ा उतरेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 18 वर्षों के कार्यकाल में राज्य को प्रगतिशील बिहार बनाने का काम किया है। बिहार में सर्वांगीण विकास का कार्य हुआ है ।राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नई सरकार की गठन से जनता में भारी खुशी की लहर दौड़ पड़ी है और आने वाले लोकसभा चुनाव में एनडीए बिहार की लोकसभा की 40 सीटों पर जीत सुनिश्चित कर ली है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें