जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी आरपीएफ ने अभियान चलाकर रेलवे एक्ट के तहत 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मानसी आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रेम कुमार झा ने बताया कि मानसी जंक्शन पर अवैध वैडिंग करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जबकि ट्रेन के महिला कोच से अनधिकृत यात्रा करते हुए तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक अवैध रुप से रेलवे लाइन पार करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वहीं एक व्यक्ति को अबैध रूप से रेलवे लाईन पार करने की जुर्म में गिरफ्तार किया।आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रेम कुमार झा ने बताया कि सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं झा ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इसके साथ ही यात्रियों को भी जागरूक किया जा रहा है। उन्हें नशाखुरानी गिरोह से बचने को लेकर सचेत किया जा रहा है। ट्रेन में भी लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने कहा कि संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति को देखने पर सूचना दें। टोल फ्री नंबर 139 पर यह सूचना दे सकते हैं। त्वरित कार्रवाई की जाएगी।