23.5 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

मुजफ्फरपुर के गाय घाट में जननायक कर्पूरी भवन परिसर में लोकतंत्र बचाओ_संविधान बचाओ संकल्प सभा संपन्न

*संविधान समर्थक और संविधान विरोधी के बीच होगा देश में ध्रुवीकरण,गोडसे के लिए भारत में जगह नहीं – धीरेंद्र*

*नीतीश के जाने से महागठबंधन और मजबूत होगा – विधायक रामबली सिंह यादव*

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

*उन्मादी उपद्रवी ताकतों से समाज को सचेत रहने की जरूरत- राजद विधायक निरंजन राय*

*सामंती सांप्रदायिक ताकतों का डटकर मुकाबला किया जायेगा- जीतेंद्र यादव*

 

संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ जन संकल्प अभियान के तहत आज कर्पूरी भवन परिसर में विराट जनसभा का आयोजन किया गया।सभा की अध्यक्षता अंबेडकर विचार मंच के भरत पासवान ने किया और सभा का संचालन माले नेता जितेंद्र यादव ने किया।माले द्वारा जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के जयंती पखवारा में आयोजित सभा में भाकपा माले और राजद के स्थानीय विधायक सहित कई नेतागण मौजूद थे।सभा के संचालन की शुरुआत करते हुए जितेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा_आरएसएस के लोग नौजवानों को उन्मादी उत्पाती बनाकर देश के कर्णधारों_भगत सिंह,कर्पूरी ठाकुर,बाबा साहेब अंबेडकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर हमले करवा रही है।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने कहा कि मोदी जी के 10वर्षों के शासन में देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हुई है।गरीबी_अमीरी का खाई बढ़ा है और अदानी अंबानी का कंपनी राज मजबूत हुआ है।मोदी जी के कल के भाषण से साफ संकेत मिलता है कि वे पूरे देश के तंत्र पर कब्जा कर संविधान बदलना चाहते हैं।पूरे देश को एकजुट होकर संविधान विरोधी मनुवादी व्यवस्था के पक्ष पोषक भाजपा को शिकस्त देने की तैयारी करनी होगी।उन्होंने मजदूर किसानों के 16फरवरी के देशव्यापी हल्ला बोल आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।
भाकपा माले के घोषी के विधायक रामबली सिंह यादव ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि सामाजिक न्याय और रोजगार देने का नया रिकॉर्ड बिहार की महागठबंधन सरकार बना रही थी,इस डर से मोदी_शाह ने कमजोर कड़ी नीतीश को तोड़ने का काम किया है।सामाजिक न्याय के एजेंडा के साथ उन्होंने महाविश्वास घात किया है।आगे उन्होंने कहा कि नीतीश जी सड़ा हुआ आम हो गए हैं,इसलिए उनके जाने से महागठबंधन और मजबूत होगा। राजद के विधायक निरंजन राय ने कहा कि हम सब मिलकर सामंती सांप्रदायिक ताकतों को शिकस्त देंगे। सभा को जगरनाथ पासवान,इंसाफ मंच के सूरज कुमार सिंह, खेग्रामस के शत्रुघ्न सहनी,रेवोल्यूशनरी यूथ एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आफताब आलम सहित कई अन्य नेताओं ने संबोधित किए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें