आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर लोजपा (रा०) के अन्य सदस्यों द्वारा किया गया बैठक
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से कुंदन कुमार कि रिपोर्ट खगड़िया लोकसभा चुनाव को लेकर लोजपा रा का लोकसभा स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष शिवराज यादव की अध्यक्षता में बलुआही ठाकुरवाड़ी के, साभागार मे बैठक आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि~ प्रदेश उपाध्यक्ष सह खगड़िया लोकसभा प्रभारी श्री सुरेश भगत, महेंद्र शर्मा जिला अध्यक्ष सहरसा, प्रदेश महासचिव रतन पासवान, प्रदेश सचिव रंजन सिंह, जिला प्रधान महा सचिव शम्मी पासवान,चंचल कुमार राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी ,सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवम पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
वही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रभारी सुरेश भगत ने कहा कि लोजपा रा खगड़िया लोकसभा में हैट्रिक लगाएगी।इसके लिए पार्टी अभी से तैयार है,पार्टी संगठन को और धारदार बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने हमें इस लोकसभा का प्रभारी बनाकर भेजा है।कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि मार्च से पहले सभी बूथों पर पार्टी का बूथ कमिटी तैयार कर ले ,और निश्चित रूप से पार्टी एक अच्छे, जनप्रिय कार्यकर्ता को खगड़िया लोकसभा से उम्मीदवार बनाएंगे।
सम्बंधित खबरें
नई खबरें



