26.6 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

बिहार के वित्त मंत्री बने सम्राट चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2024 25 के लिए 2 लाख 78725.72 करोड़ का बजट

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
जदयू जिला ने बधाई देते हुए कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में पहली बार बिहार के वित्त मंत्री बने सम्राट चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बिहार का 2 लाख 78 हजार 425 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।जो वर्ष 2023_2024 के तुलना में 16540 करोड़ अधिक है।बिहार में सबसे ज्यादा खर्च शिक्षा पर किया गया है जिसका कुल बजट का 35.80%शिक्षा पर खर्च किया जाएगा।जिसका बजट का शिक्षा का बजट 52639.03 करोड़ रुपए का रखा गया है।जदयू जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा की विकास के मुद्दे पर हमारी सरकार काम कर रही है और आगे भी करती रहेंगी। वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि बिहार में सरकार न्याय के साथ विकास कर रहा है।मुझे यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि बिहार की अर्थ व्यवस्था दूसरे राज्यो से बेहतर रही है. बिहार का विकाश दर 10.4 है। यह पूरे देश में सबसे अधिक है,बिहार का विकास दर 10.4 प्रतिशत
सम्राट चौधरी ने कहा- बिहार का विकास दर दूसरे राज्यों के काफी आगे है। तेज विकास दर राज्य के लिए गर्व की बात है।बिहार का विकास दर 10.4% देश में सबसे ज्यादा है। सकल घरेलू उत्पाद डेढ़ गुना बढ़ा।बिहार में परिवहन और संचार का बजट बढ़ा है। परिवहन और संचार का बजट 46,729 करोड़ है. शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ सामाजिक विकास पर जोर दिया गया है। आर्थिक विकास के साथ सामाजिक विकास पर जोर है। सम्राट चौधरी ने बजट पेश करते हुए कहा कि प्राथमिक और उच्च विद्यालय में ड्रॉप आउट घटाSC-ST समाज के बच्चों के सपने पूरे हो रहे हैं। राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं।खिलाड़ी ज्यादा पदक लाएं इसके लिए काम हो रहा है।गरीब परिवार को 2 लाख रुपये देने का फैसला लिया गया है।
।इस बजट को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री सिन्हा को बधाई देते हैं बधाई देने वालो में महेंद्र कुमार सिंह,रामभवन सिंह कुशवाहा,जदयू प्रवक्ता अमित कुमार पम्मु ,विनय कुमार सिंह,कमलेश कुमार वर्मा,नगर अध्यक्ष चंदन कुमार,राजू पटेल,हरे राम शर्मा, फेकन चौधरी,मुरारी यादव,गुलाम मुर्तजा अंसारी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें