जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड में हाल ही में बे मौसम आंधी-तूफान ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। बलहा, सैदपुर, पूर्वी ठाठा और अमनी सहित कई पंचायतों में मक्का और गेहूं की 90 प्रतिशत तक फसलें बरबाद हो गई हैं, जिससे किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वही कृषि पदाधिकारी ने खेतों में पहुंचकर नुकसान का मोयना किया । मानसी प्रखंड की कृषि पदाधिकारी अनुषा कुमारी ने बलहा पंचायत के खेतों का दौरा कर फसल क्षति का जायजा लिया। मौके पर स्थिति का निरीक्षण किया। बीएओ बोलीं- 90 प्रतिशत तक मक्के और गेहूं की फसल बर्बाद निरीक्षण के बाद बीएओ ने बताया कि क्षेत्र में लगभग 90 प्रतिशत तक मक्का और गेहूं की फसल नष्ट हो चुकी है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। मौके पर मौजूद किसानों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की। किसानों का कहना है कि फसल पूरी तरह चौपट हो चुकी है और अब सरकारी सहायता ही उनके लिए एकमात्र सहारा है। भाजपा नेता ने किसानों को जल्द राहत दिलाने की मांग बीएओ बोलीं- 90 प्रतिशत तक मक्के और गेहूं की फसल बर्बाद निरीक्षण के बाद बीएओ अनुषा कुमारी ने बताया कि क्षेत्र में लगभग 90 प्रतिशत तक मक्का और गेहूं की फसल नष्ट हो चुकी है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। मौके पर मौजूद किसानों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की। किसानों का कहना है कि फसल पूरी तरह चौपट हो चुकी है और अब सरकारी सहायता ही उनके लिए एकमात्र सहारा है।
भाजपा नेता ने किसानों को जल्द राहत दिलाने की मांग की वहीं, भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजाराम सिंह ने सरकार से इस आपदा को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत प्रदान करने का आग्रह किया। कृषि सलाहकार संदीप कुमार ने भी किसानों को हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया और कहा कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट आगे भेजी जाएगी।
मानसी प्रखंड की कृषि पदाधिकारी ने बलहा पंचायत के खेतों का दौरा कर फसल क्षति का जायजा लिया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


