जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया, 01 अप्रैल। जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने बुधवार को जिला अतिथि गृह के सभाकक्ष में प्रेस वार्ता कार्यक्रम के पश्चात बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का अंग वस्त्र से स्वागत करते हुए पत्र सौंपकर राज्यभर के आवास कर्मियों की गंभीर समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संविदा पर कार्यरत ग्रामीण आवास सहायक, लेखा सहायक एवं पर्यवेक्षक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं-इंदिरा आवास योजना/प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता अभियान, आपदा प्रबंधन एवं निर्वाचन कार्य-में अहम भूमिका निभा रहे हैं, बावजूद इसके उन्हें अत्यंत सीमित मानदेय मिल रहा है। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि इन कर्मियों का लगभग सात माह से मानदेय और एरियर लंबित है, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। कई परिवारों का जीवन-यापन प्रभावित हो रहा है।
साथ ही, नियमों के विपरीत कई कर्मियों को सेवा से हटाए जाने का मामला भी सामने आया है, जिसे उन्होंने अन्यायपूर्ण बताया। उन्होंने मंत्री से लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने, मानदेय का पुनरीक्षण करने और सेवा से हटाए गए कर्मियों की पुनर्बहाली की मांग की। रहीमपुर मध्य पंचायत में जाम नालियों से बढ़ी परेशानी, सफाई व जीर्णोद्धार की मांग,
खगड़िया सदर प्रखंड के रहीमपुर मध्य पंचायत के नन्हकू मंडल टोला (वार्ड 10, 11, 12) और दुर्गापुर (वार्ड 06, 07) में जाम नालियों की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण नालियां गंदगी, कीचड़ और कचरे से भर गई हैं, जिससे पानी सड़कों और गलियों में फैल रहा है। इससे स्थानीय लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है और जनजीवन प्रभावित है। गंदगी के कारण मच्छरों और हानिकारक जीवाणुओं का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसे रोग फैलने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत जनप्रतिनिधियों द्वारा संसाधनों की कमी का हवाला देकर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। श्री शास्त्री ने इस समस्या को गंभीर बताते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर शीघ्र सफाई, क्षतिग्रस्त नालियों के पुनर्निर्माण तथा नियमित रखरखाव की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश से की है। मौके पर बिहार राज्य खाद्य सुरक्षा आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा,रालोमो जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, जदयू तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के नगर परिषद अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र कुमार यादव, युवा जदयू के प्रदेश महासचिव नीतीश सिंह पटेल, ऋषि सिंह पटेल, आवास कर्मी संघ के जिला अध्यक्ष संतोष आर्या एवं संघ के जिला सचिव मधुसूदन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
आवास कर्मियों के लंबित मानदेय भुगतान हेतु त्वरित कार्रवाई हो, शास्त्री
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


