जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ ने रात्रि में स्टेशन गस्त व् चेकिंग के दौरान सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह को खगड़िया स्टेशन 2 पर पूर्वी सीडी के पास एक पिट्ठू बैग लावारिस हालत में मिला, जिसे मौके पर मौजूद यात्रियों से पूछ-ताछ करने पर किसी ने भी दावा नहीं किया। तत्पश्चात बरामद बैग को विधिवत चेक किया गया, तो उसमें प्रियंका कुमारी, उम्र- 17 वर्ष, पिता- गोपाल पंडित, घर- चकहर, वार्ड नंबर- 8 , थाना- पसराहा , जिला खगड़िया का पोलटेकनिक परीक्षा का एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, आई कार्ड, मोबाइल चार्जर , कैलकुलेटर, नोट बुक , एवं कुछ खाध्य सामग्री आदि मिला | नोट बुक में प्राप्त एक मोबाइल नंबर से संपर्क करके उक्त लड़की को सूचित किया गया। समय करीब 11:00 बजे उक्त लड़की अपने पिता के साथ रेसुब पोस्ट खगड़िया आई तथा अपने बैग कि मांग किया । पूछ–ताछ किया तो बताई कि कल गाडी संख्या- 15708 dn अमरपाली एक्सप्रेस से बेगुसराय से खगड़िया आई तथा अन्य सामान के साथ बैग रख कर पसराहा जाने के लिए प्लेटफोर्म पर ट्रेन का इन्तजार कर रही थी ।अचानक गाडी संख्या- 15714 dn कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस के आने पर बैग छोड़कर अन्य सामान के साथ ट्रेन में चढ़ गई तथा गाडी खुलने के बाद पता चला कि मेरा एक बैग छुट गया है ।तत्पश्चात उचित पहचान एवं जांच-पड़ताल करने के बाद बरामद उक्त बैग को प्रियंका कुमारी को उसके पिता के समक्ष सही सलामत सुपुर्द किया गया है । बैग पाकर उक्त लड़की एवं उसके पिता ने काफी खुशी जाहिर करते हुए आरपीएफ खगड़िया को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है।