42.8 C
Khagaria
Monday, April 20, 2026

शव-ए-बराता त्योहार के अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द प्रताप सिंह द्वारा जिलावासियों को शुभकामना

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिले में विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु जगह-जगह पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।शव-ए-बराता त्योहार दिनांक 25 एवं 26 फरवरी, 2024 को मनाया जाने की सूचना है। शव-ए-बराता पर्व के अवसर पर जिले में विशेष सतर्कता बरतने के लिए कुल 12 स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है जो लोगों पर निरंतर नजर बनाये रखेंगे। इसके अतिरिक्त जहानाबाद जिले के कुछ संवेदनशील स्थानों विशेष सतर्कता बरता जाएगा हैं। अतिरिक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ अपने-अपने शिफ्ट में गश्ती करेंगे। इन्हें तीन शिफ्ट मे प्रतिनियुक्त किया गया है। साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी एवं थाना अध्यक्ष को निदेश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्राम स्तरीय कर्मचारियों, चौकीदार, दफादारो इत्यादि से ईदगाह एवं संवेदनशील स्थानों पर प्रतिनियुक्ति कर वहां की जानकारी प्राप्त करते रहेंगे तथा शांति व्यवस्था बनाये रखेंगे। साथ ही असामाजिक तत्वों के गतिविधियों पर भी नजर बनाए रखेंगे। साथ ही पंचायत के प्रमुख व्यक्तियों को विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी बनाए।शव-ए-बराता पर्व के अवसर पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों (महिला बलों के साथ) की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त की 15-15 संख्या में SWAT की दो टीम को क्यू.आर.टी. के रूप में तैयार की गई है, जिसे प्रतिकूल परिस्थिति में सूचना प्राप्त कर उसका तत्काल Movement कराया जा सकता है। साथ ही शव-ए-बराता पर्व के अवसर पर शरारती तत्वों द्वारा जहां जहां आगजनी की घटना की जा सकती है, उससे निपटने के लिए जिला अग्निशामक पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अपना वाहन तैयार हालात में रखेंगे। आपसी विद्वेष एवं अन्य अप्रिय घटनाओं के मद्देनजर त्वरित चिकित्सा व्यवस्था के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि दिनांक 25 से 26 फरवरी तक अच्छे हालात में एम्बुलेंस सक्षम चिकित्सा दल के लिए साथ आवश्यक जीवन रक्षक औषधि सहित तैयार अच्छी हालत में प्रतिनियुक्ति करेंगे, जो आवश्यकता पड़ने पर उपयोग में लाया जाए।अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जहानाबाद जिले के संपूर्ण क्षेत्र के विधि व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार मे रहेंगे। साथ ही आवश्यकतानुसार अपने क्षेत्र में धारा 144 का आदेश निर्गत करेंगे। साथ उप विकास आयुक्त एवं पुलिस उपाधीक्षक को विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार में रहेंगे तथा अपने पर्यवेक्षण में शांति व्यवस्था बनायें रखेंगे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें