32.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

नरेन्द्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर बिहार आए पहले औरंगाबाद फिर बेगूसराय में लोकसभा चुनाव की हुंकार भरी

जगदूत न्यूज़ बिहार बेगूसराय ब्यूरो मोहम्मद नबी आलम बेगुसराय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर बिहार आए. पहले औरंगाबाद फिर बेगूसराय में उन्होंने लोकसभा चुनाव की हुंकार भरी. जहां एक ओर पीएम मोदी ने केन्द्र के कामों को गिनाया, वहीं दूसरी ओर विपक्ष को भी आड़े हाथों लिया. औरंगाबाद में बिना नाम लिए तेजस्वी पर निशाना साधा, वहीं बेगूसराय में लालू राज और उनके रेल मंत्री के दौर को दोहराया.पीएम मोदी का लालू यादव पर निशाना : पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले के 10 वर्षों में रेलवे के नाम पर, रेल के संसाधनों को कैसे लूटा गया, पूरा बिहार जानता है। लेकिन आज देखिए, पूरी दुनिया में भारतीय रेल के आधुनिकीकरण की चर्चा हो रही है। भारतीय रेल का तेजी से बिजलीकरण हो रहा है. हमारे रेलवे स्टेशन भी एयरपोर्ट की तरह सुविधाओं वाले बन रहे हैं। प्रधानमंत्री पीएम ने की नीतीश कुमार की तारीफ : पीएम मोदी ने कहा कि, यही बिहार है। जिसके पास भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी की एक समृद्ध विरासत है. नीतीश जी के नेतृत्व में NDA सरकार, यहां इसी विरासत को आगे बढ़ा रही है. सच्चा सामाजिक न्याय सैचुरेशन से आता है। सच्चा सामाजिक न्याय, तुष्टिकरण से नहीं संतुष्टिकरण से आता है , मोदी ऐसे ही सामाजिक न्याय, ऐसे ही सेकुलरिज्म को मानता है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें