26.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत 100% आच्छदित लाभर्थियों के कार्य का रतनी फरीदपुर प्रखंड के उचिटा पंचायत के ग्राम फौलादपुर में तथा घोषी प्रखंड के कुर्रो पंचायत में कार्ड निर्माण हेतु विशेष अभियान का निरीक्षण किया गया

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद आज तक लगभग 34028 आयुष्मान भारत कार्ड निर्गत किया गया है।जिला पदाधिकारी ने बताया कि *आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आयोजित विशेष अभियान* के प्रति दिन का लक्ष्य 4192 दिया गया, जिसमें आज दिनांक 03 मार्च, 2024 को निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 20117 कार्ड निर्गत किया गया, जिसमें जहानाबाद सदर प्रखंड में 3617, मखदुमपुर प्रखंड में 3038, काको प्रखंड में 2671, रतनी फरीदपुर प्रखंड में 2424, हुलासगंज प्रखंड में 1678, मोदनगंज प्रखंड में 1232, घोषी प्रखंड में 1179 तथा नगर परिषद/नगर पंचायत क्षेत्र में 807 आयुष्मान भारत कार्ड निर्गत किया गया। साथ ही कल दिनांक 02 मार्च, 2024 को प्रथम दिन लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 13911 आयुष्मान कार्ड निर्गत किया गया है, जो काफी सराहनीय है, जिसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को धन्यवाद दिया तथा विशेष अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य को शत् प्रतिशत कार्ड निर्गत करने का अपील किया।आज आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आच्छदित लाभर्थियों के अलावा शेष लाभार्थियों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत लाभार्थी बनाया गया है। पात्र लाभार्थियों की जिले में सभी जन वितरण प्रनाली केन्द्रों पर सी.एस.सी., वी.एल.ई. एवं कार्यपालक सहायक के सहयोग से दिनांक 02.03.2024 से सभी लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य प्रारंभ निरीक्षण किया गया तथा लाभार्थियों से आयुष्मान कार्ड बनाने से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ हीं आयुष्मान कार्ड बनवाने का अपील किया गया।निरीक्षण के क्रम मं सूचीबद्ध स्वास्थ्य केन्द्रों की जानकारी आमजनों मे देने एवं प्रचारित-प्रसारित कराने का निदेश दिया गया। निरीक्षण में सभी केन्द्रों पर कार्ड बनाने हेतु आमजनों को प्रेरित किया गया है। कार्ड निर्माण केन्द्र पर लैपटाॅप की व्यवस्था एवं इंटरनेट कनेक्टीवीटी अच्छे तरह से लगाने का निदेश संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया है।निरीक्षण किए गए केन्द्रों पर कार्ड बनाने का कार्य पाया गया। काफी संख्या में लोग कार्ड बनवाने के लिए आये हुए थे। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के पात्र लाभार्थी जो प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पात्र लाभार्थी नहीं है, जिन्को प्रति परिवार प्रति वर्ष पाॅच लाख रुपए तक की स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने की स्वीकृति *मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना* के अन्तर्गत दी गयी है। *मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना* आज दिनांक 02 मार्च 2024 से शुरूआत हो गई है, जिसके प्रथम तिथि को 2.50 लाख लोगों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। इसलिए कार्य योजना बनाते हुए मिशन मोड में काम करने का निदेश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिया गया। जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार को नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया है। उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार को *मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना* के सफल क्रियान्वयन हेतु के वरीय प्रभार में रहकर उसका अनुश्रवण किया जा रहा है। आज सभी पंचायत एवं प्रखंडो में आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया जा रहा है तथा पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान भारत कार्ड योजना से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।जहानाबाद जिले में 530 पी.डी.एस.डीलर है, जबकि 72 काॅमन सर्विस सेन्टर कार्यशील है। सी एस सी के VLE जन वितरण प्रणाली केंद्र पर जाकर आयुष्मान कार्ड बनायेंगे। रोस्टर बनाकर पंचायतवार सभी राशन कार्ड धारक/परिवार का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। इसके लिए उन्होंने डीलर के साथ-साथ पंचायत के प्रतिनिधि ,आगनबाड़ी सेविका, आशा, जीविका की भी आवश्यक सहयोग लेने का निदेश दिया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी इसकी माॅनेटरिंग करेंगे। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से आच्छादित होने के बाद बचे हुए लाभार्थियों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल करते हुए इसका संचालन आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के साथ एकीकृत रूप से करने का निदेश दिया गया। सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को डीलर, काॅमन सर्विस सेन्टर के साथ इस संबंध में बैठक करने का निदेश दिया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें