जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी खगड़िया के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवंत ने बताया कि नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के तत्वाधान में दिनांक 30 जुलाई 2023 (रविवार) को एक दिवसीय 16वीं बनारसी प्रसाद मेमोरियल अंडर-14 बालक बालिका शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन मानसी के राजा जान स्थित मानसी पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। जिसमें खगड़िया जिले के 36 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव श्री शिव प्रिय भारद्वाज एवं लखीसराय जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष श्री प्रकाश महतो द्वारा शतरंज की चाल चलकर उद्घाटन किया गया। अपने वक्तव्य में श्री भारद्वाज ने कहा कि इस जिले में आकर आयोजक एवं खिलाड़ियों का हौसला देखकर काफी प्रसन्न हुआ। यहां के आयोजक ने बड़ा सराहनीय काम किया है यहां के कार्य को देखते हुए बिहार के अन्य जिलों के आयोजक या शतरंज संघ को प्रेरणा लेना चाहिए कि सभी जिलों में लगातार बच्चों के लिए शतरंज प्रतियोगिताएं होती रहे एवं बच्चों का मनोबल बढ़ता रहे। बिहार सरकार भी इस परिपेक्ष में कदम बढ़ा रही है जो कि 20 जुलाई अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर खेल मंत्री ने कहा कि बिहार के सभी स्कूलों में शतरंज का एक घंटी रखने का प्रयास अवश्य करूंगा। उन्होंने बच्चों को लगातार खेल में आगे बढ़ने का आशीष भी दिया। इस एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता के चौथे चक्र समाप्ति पश्चात परिणाम इस प्रकार रहे। सौरभ कुमार (DAV)एवं शुभम कुमार 4 अंक बनाकर शीर्ष पर चल रहे हैं, माधव कुमार यशवंत, विनीत विनायक, श्रीनाथ विनायक, बादल कुमार, अनुष्का कुमारी, समर शर्मा एवं देवाशीष 3 अंक बनाकर द्वितीय स्थान पर चल रहे हैं। रवीकृष्ण कुमार, रघुनंदन स्वामी, आदित्य कुमार राय, युवराज, मानव कुमार, भारती कुमारी एवं मोनू कुमार 2 अंक बनाकर तृतीय स्थान पर चल रहे है।जबकि दो चक्रों का खेल अभी बाकी है। इस कार्यक्रम के निर्णायक जिला चैंपियन हर्षवर्धन राज एवं राज्य के हरफनमौला खिलाड़ी शुभम कुमार के देखरेख में हो रहा है।इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी व प्रशिक्षक जे के जवाहर भी उपस्थित थे।जिले के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सभी खिलाड़ियों को शुभकामना दिया गया है। शुभकामना देने वालों में नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार, उपाध्यक्ष विवेक भगत, संयुक्त सचिव अमित कुमार, कामरेड संजय कुमार, सदस्यगण अमित कुमार रवि, संजय जायसवाल, अनुज कुमार, शिक्षक विशंभर प्रसाद यादव, विकास कुमार, शतरंज खिलाड़ी मनोज कुमार राय, नेहा कुमारी, तनु कुमारी, अमरनाथ गुप्ता, राहुल कुमार, अभिषेक कुमार एवं चंद्रराज शामिल हैं।


