22.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

एसी,रेफ्रिजरेटर से उत्सर्जित सीएफसी गैस ग्लोबल वार्मिंग का बड़ा कारक

*ग्लोबल वार्मिंग के लिए हम खुद जिम्मेवार, मानव जीवन प्रभावित:- संतोष*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया: ग्लोबल वार्मिंग के लिए हम खुद जिम्मेवार हैं। एसी रेफ्रिजरेटर से उत्सर्जित सीएफसी गैस ग्लोबल वार्मिंग का बड़ा कारक है। इसके दुष्परिणाम हम भुगत रहे हैं। मानवीय जीवन काफी प्रभावित हो रहे हैं।पेड़ पौधे लगाकर, पर्यावरण में हरियाली लाकर इसका रोकथाम किया जा सकता है।उक्त बातें छोटी बलहा स्थित ग्राम स्वराज संघ बलहा के सभागार में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में अपने अध्यक्षीय संबोधन में संस्थापक अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहीं। कहीं सुखाड़,कही बाढ़ तो कहीं अकाल का होना ग्लोबल वार्मिंग का लक्षण है। मुख्य अतिथि प्रियकांत सिंह ने कहा कि मनुष्य का अव्यवस्थित रहन सहन भी ग्लोबल वार्मिंग का कारण है। विशिष्ट अतिथि दीपक कुमार ने कहा कि गलेशियर का पिघलना एवं तटीय क्षेत्रों का डूबना इसके बड़े दुष्प्रभाव है।इसको नियंत्रण आवश्यक है। वरना मानव अस्तित्व खतरे में होगी।कल कारखानों एवं डीजल पेट्रोल वाहनों को बंद , पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण ही एकमात्र उपाय है। मंच संचालन राकेश कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन संदीप आर्य ने किया।मौके पर अंकज कुमार,श्रवण आर्य,रणवीर कुमार, देवेंद्र साह ,दिव्यांशी सहित अन्य ने वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें