जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया केशव और माधव अन्डर 17 राज्य स्तरीय चयन शतरंज प्रतियोगिता खेलने मोतीहारी रवाना। ऑल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में जिला पूर्वी चम्पारण शतरंज संघ के द्वारा आयोजित अन्डर 17 बालक, बालिका बिहार राज्य स्तरीय चार दिवसीय चयन शतरंज प्रतियोगिता मोतिहारी के एस एस राय विवाह भवन में 7 जुन से 10 जुन तक होने जा रहा है, इस प्रतियोगिता के माध्यम से सम्पूर्ण बिहार से दो बालक और दो बालिका का चयन होगा। चयनित खिलाड़ी अगले माह चंडीगढ़ में नेशनल खेलेंगें, इस प्रतियोगिता में खगड़िया के भी दो स्टार शतरंज खिलाड़ी क्रमशः अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी केशव कुमार यशवन्त व उनके छोटे भाई माधव कुमार यशवन्त भी भाग लेने के लिए मोतिहारी रवाना हुए। ज्ञात हो कि पिछले साल 2023 में अन्डर 17 बिहार राज्य चयन प्रतियोगिता में केशव कुमार यशवन्त ने बिहार में दुसरा स्थान प्राप्त करते हुए नेशनल शतरंज जालंधर पंजाब में खेलने का गौरव प्राप्त कर चुका है। उस प्रतियोगिता में माधव कुमार यशवन्त ने पांचवां स्थान प्राप्त किया था। कल से होने बाले शतरंज प्रतियोगिता के लिए शुभकामना संदेश देने बाले में केशव, माधव के किशनगंज के कोच कमल कर्मकार, नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त, अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की, उपाध्यक्ष विवेक भगत, कोषाध्यक्ष अम्बुज कुमार पौद्दार, संयुक्त सचिव सजय कुमार अमित कुमार छोटु, सदस्य संजय जैसवाल, अनुज कुमार, छात्र चिरंजीव कुमार सहित खेल प्रेमी ने बधाई संदेश दिया है।


