23.9 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

दिव्या पत्नी मैजर मोनू सिंह शेखावत पिलानी से डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त कर सपने को किया साकार

जगदूत न्यूज जयपुर जे पी शर्मा कि रिपोर्ट

झुंझुनूं उदयपुरवाटी के समीपवर्ती ग्राम मंडावरा कि दिव्या कंवर पत्नी मैजर मोनू सिंह शेखावत ने पिलानी स्थित बिरला कॉलेज से (BITS) डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की दिव्या के पति भारतीय सेना में अधिकारी है,दिव्या ने जानकारी देते हुए बताया कि इस 4 साल के सफर के दौरान मेरे ससुराल वालों का भरपूर प्यार व समर्थन मिला। इसलिए मैं अपने मुकाम को हासिल करने में कामयाब हुई। दिव्या वर्ष 2015 में राजस्थान विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडलिस्ट रही है, जिसका श्रेय अपनी माता -एवं पिता लादू सिंह राठौड़ को दिया, दिव्या के ससुर रतन सिंह शेखावत हैदराबाद की प्रतिष्ठित कंपनी के मुख्य प्रबंधक है, पी एच डी डिग्री प्राप्त कर माता पिता तथा ससुराल वालों का नाम रोशन किया। साथ ही पीहर एवं ससुराल में खुशी की लहर छाई हुई है लोगों ने बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामाना की।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें