35.8 C
Khagaria
Monday, April 20, 2026

12 जुलाई से अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में जारी आशा कार्यकर्ता हूं की अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन ,चंद्रप्रकाश सिंहबिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता Jब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस(इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष-सह-प्रदेश अध्यक्ष तथा बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह एवं जहानाबाद जिला अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ने राज्य में विगत 12 जुलाई से अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में जारी आशा कार्यकर्ताओं एवं फेसिलिटेटर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा है कि सरकार अविलम्ब इनकी मांगों पर विचार करे. उन्होंने आगे कहा कि राज्य के ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रबंधन में आशा कार्यकर्ताओं एवं फेसिलिटेटर्स की अहम् भूमिका के बावजूद सरकार ‘ग्रामीण स्वस्थ्य व्यवस्था योजना’ के सकल खर्च की एक न्यूनतम राशि भी इन पर खर्च नहीं करती है, तथा इनके दिन-रात के मेहनत के बदले मात्र 1000/- रुपये की मासिक पारितोषिक देकर अपना पल्ला झाड़ रही है, जो किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है. प्रशासनिक स्तर पर भी राज्य के आशा कार्यकर्ताओं एवं फेसिलिटेटर्स के हो रहे निरंतर शोषण एवं उत्पीड़न की घटनाएं भी अत्यंत गंभीर मामला है.
उन्होंने आगे कहा कि बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ पूर्ण रूप से आशा कार्यकर्ताओं एवं फेसिलिटेटर्स के हड़ताल में उनके साथ खड़ा है. जहानाबाद जिला समेत प्रदेश के सभी जिलों में यूनियन के सदस्य आशा कार्यकर्ताओं एवं फेसिलिटेटर्स के आंदोलनात्मक कार्रवाई में हिस्सा लेते हुए आन्दोलन को बल दे रहे हैं, वहीँ दूसरी ओर यूनियन द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को एक आशा कार्यकर्ताओं एवं फेसिलिटेटर्स के मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन भी प्रेषित गया है.

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें