* गणेश महोत्सव का होगा सफल आयोजन,
7 सितंबर से शुरू होगी गणेश महोत्सव पूजा*
मानसी(खगड़िया): आगामी 7 सितंबर से शुरू होने वाली गणेश महोत्सव पूजा को लेकर मानसी गणेश पूजा समिति की बैठक रविवार को आयोजित की गई।पूजा समिति की बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यगण शामिल हुए। 15 वां गणपति महोत्सव को सफल बनाने के लिए पूजा समिति के सदस्यों ने अपने अपने विचारों को साझा किया।उसके बाद समिति के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से नगर के उप सभापति पप्पू सुमन को गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष पद के लिए चुने गए।
पप्पू सुमन गणेश पूजा समिति के कर्मठ एवं लगनशील सदस्य थे पूजा को सफल बनाने में इनका अहम योगदान रहता था।वही सचिव मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सि़ह ही बने रहेगें।कोषाध्यक्ष राहुल पोद्दार और सौरभ अनुपम को बनाया गया।पूजा समिति के अध्यक्ष बनने के बाद पप्पू सुमन ने बताया की मानसी का गणपति महोत्सव अपने आप में कोशी क्षेत्र का मिशाल है इस बार भी 15 वां गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।आगामी 7 सितम्बर गणपति महोत्सव का शुभारंभ होगा।बैठक में गणपति मेला समिति के सनमुन कुमार,बिट्टू कुमार, राजीव कुमार, नितीश कुमार, नवीन पासवान, डेविड कुमार, रुपेश कुमार, सिन्टु कुमार, मिथलेश कुमार, अजीत कुमार,धर्मवीर कुमार, अमित कुमार, सौरभ कुमार, ईश्वर कुमार, राजीव कर्ण, राहुल कुमार, छोटु कुमार, शुभम कुमार, सिकन्दर आजाद वक्त , सोनु अग्रवाल,गोलू नितीश,अश्विनी कुमार, आदि सदस्य मौजूद थे।


