जगदूत न्यूज मधेपुरा बिहार से अंसार आलम कि रिपोर्ट मधेपुरा चौसा प्रखंड के सहोरा टोला स्थित राजद कार्यकर्ता लख्खी मंडल के दरवाजे पर डा. भीमराव आंबेडकर पर एक महत्वपूर्ण परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजद के प्रखंड अध्यक्ष सीमा गुप्ता ने बाबा साहेब के विचार धाराओं पर विस्तारपूर्ण से प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा बाबा साहब के विचार धाराओं को गांव-गांव, गली-गली तक पहुंचाना ही राजद की मुख्य मकसद है । उन्होंने कहा कि बाबा साहब के कृतित्व पर जितनी भी चर्चा की जाए वे कम है। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले बाबा साहेब के सपनों को साकार नहीं होने देना चाहते हैं।जिसके लिए हम सभी लोगों को संगठित होकर संघर्ष करने के लिए तैयार रहना होगा। वहीं राजद नेता विनोद पाटिल ने कहा कि अंबेडकर के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाने के बाद ही समाज के सर्वांगीण विकास कर सकते हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से राजद के सक्रिय नेता अमित कुमार डॉन ,आशीष कुमार जॉन, नागो मंडल, सुबोध मंडल, पिंटू कुमार ,रामचंद्र पासवान, दुलार चंद्र शर्मा ,मानिक चंद्र शर्मा ,चंदन कुमार, बहादुर शर्मा ,नीतीश कुमार, गोपाल शर्मा प्रदीप यादव सोनू कुमार, आशीष कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।


