*डीएवी पब्लिक स्कूल, महेशखुंट
अलंकरण समारोह सह प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया महेशखुंट 14 अगस्त 2025 — डीएवी पब्लिक स्कूल, महेशखुंट में आज अलंकरण समारोह सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में विद्यालय सभागार में किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के चारो सदनों के पदाधिकारियों को बैज व सैश प्रदान कर शपथ दिलाई गई तथा उन्हें निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सभी वर्गों के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने वार्षिक परीक्षा2025 में रैंक प्राप्त की। इसके साथ ही सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले सभी 27 विद्यार्थियों को स्मृति-चिन्ह एवं उनके अभिभावकों को पुष्प गुच्छ एवं शाॅल से सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य हिमांशु नारायण ने सभी पुरस्कृत विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विद्यालय प्रबंधकर्तृ समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियों को नेतृत्व, सेवा और समर्पण के साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन वंदना कुमारी द्वारा किया गया तथा विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ, अभिभावक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।


