30 C
Khagaria
Tuesday, May 5, 2026

आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर लोजपा (रा०) के अन्य सदस्यों द्वारा किया गया बैठक

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से कुंदन कुमार कि रिपोर्ट खगड़िया लोकसभा चुनाव को लेकर लोजपा रा का लोकसभा स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष शिवराज यादव की अध्यक्षता में बलुआही ठाकुरवाड़ी के, साभागार मे बैठक आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि~ प्रदेश उपाध्यक्ष सह खगड़िया लोकसभा प्रभारी श्री सुरेश भगत, महेंद्र शर्मा जिला अध्यक्ष सहरसा, प्रदेश महासचिव रतन पासवान, प्रदेश सचिव रंजन सिंह, जिला प्रधान महा सचिव शम्मी पासवान,चंचल कुमार राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी ,सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवम पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

वही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रभारी सुरेश भगत ने कहा कि लोजपा रा खगड़िया लोकसभा में हैट्रिक लगाएगी।इसके लिए पार्टी अभी से तैयार है,पार्टी संगठन को और धारदार बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने हमें इस लोकसभा का प्रभारी बनाकर भेजा है।कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि मार्च से पहले सभी बूथों पर पार्टी का बूथ कमिटी तैयार कर ले ,और निश्चित रूप से पार्टी एक अच्छे, जनप्रिय कार्यकर्ता को खगड़िया लोकसभा से उम्मीदवार बनाएंगे।
जिला अध्यक्ष शिवराज यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए हम पुरी तैयारी में है,खगड़िया स्व रामविलास पासवान साहब का गृह जिला है यहाँ पासवान साहब का जनाधार हर जाती धर्म मे है, जरूरत बस इतना है कि जनता मे अपने विश्वास को बनाये रखने वाले कार्यकर्ता की, हम तीसरी बार भी रिकॉर्ड मतों से जितेगे।सहरसा जिला अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा का सिटी पाने के लिए कार्यक्रम तन मन धन से तैयार है बशर्ते प्रत्याशी भी कार्यकर्ता ही हो जो कार्यकर्ताआओ के मान सम्मान का ख्याल रखें।हसनपुर विधानसभा से आये प्रखंड अध्यक्षों ने भी कहा कि हम बूथ स्तर तक तैयार है जहाँ कमी दिखेगी वहाँ और भी ताकत लगाएगे ।सभी कार्यकर्ताओं ने अपने नेता चिराग पासवान जी पर विश्वास जताते हुए कहा हम हर हाल में अपने नेता के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।बैठक में युवा जिला अध्यक्ष सुजीत पासवान, एससी,एटी जिला अध्यक्ष रामविलास पासवान संसदीय बोर्ड के विनय वर्मा, लेवर सेल के संजीव कुमार उर्फ संजू झा, किसान सेल के बुद्धन पासवान, अफरोज राजा कुमार, आलम,साजीम रजवी कामदेव पासवान, अनन्त पासवान, जिला महासचिव सरुण पासवान, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र पासवान, पवन यादव, प्रखंड अध्यक्ष, नवल कुमार, शम्भू यादव, मंटू पासवान, अरुण यादव ,आकाश पासवान, श्री कांत कुशवाहा,सुशील झा, राजेश कुमार, पुजा चौधरी लोकेश कुमार दिलखुश यदुवंशी, गौतम पासवान।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें