32.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

इंटरमीडिएट वार्षिक सैद्धांतिक परीक्षा 2024 का आयोजन स्वच्छ निष्पक्ष शांति पूर्ण एवं कालाचार्य रहित वातावरण में, डीएम रिची पांडे

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, बिहार, पटना द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा, 2024 का आयोजन स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचार रहित वातावरण में सफलतापूर्वक संचालित हेतु जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय द्वारा आज परीक्षा के पहले दिन द्वितीय पाली में राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय, जहानाबाद तथा शांति कुंज पब्लिक स्कूल, जहानाबाद का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि परीक्षा स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न किया जा रहा था। जिला पदाधिकारी के निरीक्षण में कई भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं किये गये। साथ ही अन्य पदाधिकारियों द्वारा भी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी ने परीक्षार्थियों से अपील किया कि सभी परीक्षार्थी अपने -अपने परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित समय से एक घंटा पहले पहुंचे, ताकि परीक्षार्थियों का अच्छे से तलाशी लिया जा सके। साथ ही यातायात में ना फस सके, सुबह में विद्यालयों का भी समय होता है, जिसके कारण यातायात की समस्या होती है।जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा की पवित्रता को बनाये रखने हेतु जीरो टाॅलरेंस की नीति अपनाते हुए परीक्षा को स्वच्छ तरीके से संपन्न कराई जा रही है।इंटरमीडिएट परीक्षा दिनांक 01 फरवरी, 2024 से 12 फरवरी, 2024 तक दो पालियों में संचालित किया जा रहा है।प्रथम पाली पूर्वाह्न 09ः30 बजे से अपराह्न 12ः45 बजे तक तथा अपराह्न 02ः00 से 05ः15 बजे तक आयोजित किया गया।जहानाबाद जिले में कुल 21 परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा सम्पन्न किया जा रहा है, जिसमें 19 परीक्षा केन्द्र जहानाबाद जिला मुख्यालय में तथा 02 परीक्षा केन्द्र मखदुमपुर में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें परीक्षा जहानाबाद जिला मुख्यालय में ए0एन0एस0 काॅलेज, आर्दश मध्य विद्यालय ऊँटा, बाबा भीम राव अम्बेदकर आवासीय बालिका विद्यालय, दक्षणी, बाल विद्या निकेतन विद्यालय, गाँधी स्मारक इंटर महाविद्यालय, गौतम बुद्ध उच्च विद्यालय, मुरलीधर उच्च विद्यालय, पी.पी.एमत्र स्कूल, राजाबाजार, राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय, एस0एन0एस0 काॅलेज, एस0एस0 काॅलेज, सिद्धार्थ शिक्षक प्रशिक्षण काॅलेज, बालिका मध्य विद्यालय, होरिलगंज, मानस विद्यालय, बभना, जहानाबाद, जहानाबाद काॅलेज, जहानाबाद, मध्य विद्यालय, मुठेर, लोदीपुर, जहानाबाद, रामकृष्ण परमहंस विद्यालय, जहानाबाद, शांतिकुंज पब्लिक स्कूल, जहानाबाद, ए.एन.आर. पब्लिक स्कूल, काको रोड़, हाजीपुर तथा मखदुमपुर में प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, मखदुमपुर एवं उच्च विद्यालय, मखदुमपुर में आयोजित किया गया है।आज दिनांक 01 फरवरी, 2024 को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, बिहार, पटना द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा, 2024 के पहले दिन प्रथम पाली में कुल परीक्षार्थी 9327 में से 9067 शामिल हुए तथा 260 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली के परीक्षा में एक भी परीक्षार्थी को निष्कासित नहीं किया गया है।इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा, 2024 के द्वितीय पाली में कुल परीक्षार्थी 858 में से 836 शामिल हुए तथा 22 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली के परीक्षा में 02 परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया है, जिसमें 01 परीक्षार्थी बाल विद्या निकेतन, राजा बाजार, जहानाबाद तथा 01 परीक्षार्थी पी.पी.एम. स्कूल,राजा बाजार, जहानाबाद का है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें