29.6 C
Khagaria
Wednesday, May 6, 2026

उत्पाद विभाग ने अलग-अलग जगहों से 23 शराबी एवं दो शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया उत्पाद विभाग ने अलग-अलग जगहों से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 23 शराबियों एवं दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार शराबी से पुलिस आवश्यक पूछताछ कर बुद्धवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार को संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस ने 23शराबी और दो शराब तस्कर युवक को संध्या गश्ती कर रही पुलिस ने पुलिस ने जांच के दौरान नशे की हालत में गिरफ्तार किया। जहां संध्या गस्ती के दौरान उत्पाद विभाग पुलिस के द्वारा जांच किया जा रहा था। जांच के दौरान खगड़िया जिले 23 शराबी एवं दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक विकेश कुमार ने बताया कि अलग-अलग जगहों से कुल मिलाकर 25 शराबी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शराबी का पीएचसी में मेडिकल जांच कराकर आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें