जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया बिहार सरकार के मधनिषेध कानून को सफल बनाने के लिए खगड़िया प्रशासन के द्वारा नशीले पदार्थ के कार्यवारियों पर नकल कसते हुए नजर आ रहे हैं, वही उत्पाद अधीक्षक मोo सत्तार अहमद के निर्देश पर जीरो टॉलरेंस के तहत नशा कारबारियों एवं अपराधियों के विरूद्ध सघन अभियान चलाकर धड़ पकड़ किया जा रहा है। उसी कड़ी में ममता देवी पति सवर्गीय सुबोध चौधरी साकिम काजीचक थाना महेशखुट जिला खगड़िया से देशी चुलाई हुई शराब 10 लीटर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मुकेश कुमार पिता रामखेलावन यादव नगर थाना खगड़िया से 7.2 लिटर विदेशी शराब के साथ शराब तस्कर को किया गिरफ्तार। उत्पाद विभाग के निरिक्षक प्रकाश कुमार ने बताया कि पांच नशेड़ी को भी गिरफ्तार किया। इस बाबत उत्पाद थाना खगड़िया में गुरूवार को उत्पाद विभाग के निरिक्षक प्रकाश कुमार नें मीडिया कर्मियों को इसकी जानकारी दी। जो अवैध शराब किसी कारोबारी को पहुंचाने जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर उत्पाद थाना की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी युवक, एक महिला को सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। सभी को न्याय के हिरासत में भेजा गया। खगड़िया बिहार मधनिषेध एवं उत्पाद संशोधित दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
उत्पाद विभाग ने अलग अलग मामले शराब के साथ शराब तस्कर व नशेड़ी को किया गिरफ्तार
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


