41.7 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आवाहन पर 9 अगस्त 2024 को कॉर्पोरेट भारत छोड़ो दिवस पर जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता जहानाबाद बिहार

भाकपा माले जिला सचिव रामाधार सिंह ने गाड़ी प्रचार को झंडा दिखाकर पार्टी कार्यालय जहानाबाद से शुरू किया |इस अवसरपर उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार हमारे राष्ट्रीय संसाधनों जल ,जंगल ,जमीन पर कॉरपोरेट और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के नियंत्रण के लिए अपने आका एकाधिकारवादी पूंजीपंतियों के हाथ मिलाकर साजिश रच रही है |जिससे किसानों और खेत मजदूर का बड़ा तबका जो भारत की आबादी का बहुसंख्यक हिस्सा है तबाह हो रहा है ,उसे अपने आजीविका से विस्थापित किया जा रहा है और प्रवासी श्रमिक बनने और गुलाम जैसे परिस्थितियों में रहने और काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है |आज प्रचार गाड़ी जहानाबाद जिले के विभिन्न बाजार , चट्टी एवं दर्जनों गांव यथा गौरापुर ,बभाना, सुल्तानी,बेलदारी बिगहा, पंडुइ पिंजौर ,नेहालपुर, गोड़िहा में पहुकर सभा किया और नेताओं द्वारा कार्यक्रम को सफल करने के लिए मजदूर किसान को आमंत्रित करते हुए बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया |सभा को संबोधित करने वालों में अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव शौखिन यादव ,अभय पासवान, जोगेंद्र यादव सहित दर्जन में नेता शामिल थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें