26.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

एनयूजे के बैनर तले पत्रकार सेमिनार सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद स्थित कृषि भवन के सभागार में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के बैनर तले जिले के सभी पत्रकारों का सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक सह प्रबंध निदेशक बिहार पुलिस निर्माण विभाग विनय कुमार तथा विशिष्ट अतिथि नेशनल हेरीटेज सोसायटी के निदेशक डॉ अनंताशुतोष द्विवेदी ने सम्मेलन में भाग लेकर बदलते परिवेश में पत्रकारों के दायित्व एवं अपेक्षा पर विस्तार से चर्चा की। पुलीस महानिदेशक ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार के रूप में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ आपलोग हैं। पत्रकारिता के प्रारंभ का इतिहास देखें तो यह नारद मुनि से प्रारंभ होता है जो तीनों लोक में संवाद प्रेषण करते थे। मीडिया की भूमिका लोकतांत्रिक समाज में बहुआयामी हो जाता है। इसके पहले विंग्स फाउंडेशन विद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। आगत अतिथियों का स्वागत एन यू जे के जिला महासचिव डॉ रंजीत कुमार भारतीय ने किया तथा सम्मेलन की अध्यक्षता एन यू जे के जिला अध्यक्ष आभास रंजन ने की । इस दौरान जिला अध्यक्ष आभाष रंजन ने प्रेस क्लब पत्रकार संघ को अविलंब सुपुर्द करने की मांग रखी। जिसमें बीइंग फाउंडेशन स्कूल के संतोष कुमार मनोहर कुमार आभाष कुमार राजीव रंजन अनिल कुमार गुप्ता कौशलेंद्र शर्मा राजीव कुमार न्यूज़ 18 मुन्ना कुमार 24 न्यूज़ अजीत कुमार रमेश कुमार हिंदुस्तान मखदुमपुर राकेश कुमार एवं अन्य हिंदुस्तान प्रभात खबर दैनिक जागरण जुड़े वरिष्ठ पत्रकार शामिल थे/ इस समारोह में विभिन्न विधाओं में विशिष्ट योगदान देने वाले तथा सामाजिक कार्यकलापों में उपलब्धि हासिल करने वाले हस्तियों को शाल, मोमेंटो आदि देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में पुरे जिले के विभिन्न प्रखंडों से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं बेव मिडिया के पत्रकारों ने भाग लिया तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने वाले पत्रकारों को डायरी , कलम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आगत अतिथियों के लिए धन्यवाद ज्ञापन ललन कुमार ने किया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें