जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जहानाबाद जिला अंतर्गत तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 216-जहानाबाद, 217-घोषी, 218-मखदुमपुर (अ.जा.) के लिए एस.एस. कॉलेज, जहानाबाद स्थित वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के दृष्टिकोण से की जाने वाली व्यवस्थाओं का आकलन किया। उन्होंने मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, भवन एवं कक्षों की उपलब्धता, वज्रगृह की व्यवस्था, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, बैरिकेडिंग, पार्किंग सुविधा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। जिला पदाधिकारी ने मौके पर उपस्थित सभी संबंधित पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि मतगणना स्थल पर सभी सुविधाएँ समय पर एवं निर्धारित मानक के अनुरूप उपलब्ध हो जाएँ। इसको लेकर अभी से आवश्यक तैयारियाँ प्रारंभ कर दी जाएं।निरीक्षण के क्रम में निर्वाची पदाधिकारी 218 मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र सह अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार सिन्हा, निर्वाची पदाधिकारी 217 घोसी विधानसभा क्षेत्र सह भूमि सुधार उप समाहर्ता श्रीमती अमु अमला, जिला परिवहन पदाधिकारी, वज्रगृह नोडल पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।


