35.8 C
Khagaria
Monday, April 20, 2026

कारगिल शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, किया नमन

*कारगिल शहीदों के सदा ऋणी रहेंगे -संतोष*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया: मानसी प्रखंड के छोटी बलहा स्थित ग्राम स्वराज संघ के सभागार में कारगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।।सर्वप्रथम मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।संस्थापक अध्यक्ष संतोष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।24 वीं कारगिल विजय दिवस पर समाजसेवी संतोष कुमार ने कहा कि कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के हम भारतवासी सदैव ऋणी हैं और रहेंगे। उन्होंने अपनी सर्वोच्च बलिदान देकर भारत की अखंडता को अक्षुण्ण रखा । उन्होंने अपने शहादत देकर भारत को वैश्विक प्रतिष्ठा और पहचान दिलाई।मौके पर सचिव मो० शाह आलम,कोषाध्यक्ष राकेश कुमार यादव,राजाराम सिंह, जितेंद्र कुमार साह, पंकज सिंह, छोटू कुमार,राजीव सिंह सहित अन्य गणमान्य ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें