जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रणबीर कुमार, उप निरीक्षक चंद्रशेखर पासवान, आरक्षी विक्रम कुमार आजाद, आरक्षी सज्जन कुमार द्वारा खगड़िया स्टेशन में चेकिंग अभियान चलाकर रेलवे एक्ट के अंतर्गत कुल 08 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें तीन व्यक्ति को अनाधिकृत रूप से ट्रेन में खाद्य पदार्थ बिक्री करने के जुर्म में, तीन लड़कियों को अनाधिकृत रूप से यात्रियों को परेशान एवं बदतमीजी कर पैसा मांगने के जुर्म में एवं दो व्यक्तियों को अनाधिकृत रूप से अलार्म चेन पुलिंग कर गाड़ी रोकने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है । सभी गिरफ्तार 08 अभियुक्तों के विरुद्ध आरपीएफ खगड़िया में मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय रेलवे खगड़िया में पेश किया गया ।