जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम, साथ आरक्षी विक्रम कुमार आज़ाद, द्वारा खगड़िया स्टेशन पर गस्त व् निगरानी के दौरान प्लेटफार्म पर मुख्य द्वार पर एक व्यक्ति असहाय/लाचार ठण्ड में ठुठुरते हुए एवं यात्रियों से भीख मांगते हुए देख, उन्हें रेस्क्यू किया गया। व्यक्ति से पूछ ताछ करने पर उसने अपना नाम व् पता- राजीव कुमार, उम्र- लगभग 28 वर्ष, पिता – सुरेन्द्र महतो, घर- नौवागढ़ी, थाना- मुफसिल, जिला- मुंगेर बताया। उनके परिवार के बारे में पूंछने पर बताया कि परिवार के कोई भी लोग नहीं है तथा मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहता है, इसलिए वह असहाय एवं लाचार स्थिति में स्टेशन पर यात्रियों से भीख मांग कर गुजर बसर करने पर मजबूर है। तत्पश्चात उक्त असहाय व्यक्ति को पोस्ट लाया गया। तथा नजदीकी मां गायत्री सेवा धाम सबलपुर मारर खगड़िया को सुचित कर बुलाया गया। बाद उक्त व्यक्ति को उनके परिजन के बारे में कुछ पता चलने तक सेवा धाम सेवार्थ रखने हेतु सही सलामत सुपूर्द कर दिया गया है। उक्त बरामद व्यक्ति के बारे में संबंधित थाने में संपर्क कर सूचना दीया गया तो ज्ञात हुआ कि उक्त बरामद व्यक्ति के बारे में 1 महीना पहले गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज किया गया है।