32.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने एक नवालिक लड़की को संदिग्ध अवस्था में देख कर उसे चाइल्ड हेल्पलाइन भेजा

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया  निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम साथ सहायक उप निरीक्षक रणबीर कुमार, रेसुब पोस्ट खगड़िया द्वारा एक नाबालिक लड़की को बिना माता-पिता के अकेले खगड़िया स्टेशन प्लेटफार्म संख्या- 02&03 के पश्चिमी छोर पर संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा गया | शक होने पर लड़की के पास जाकर पूछ ताछ करने पर उसने अपना नाम व् पता- अनीता कुमारी, उम्र-16 वर्ष, पिता- कारे लाल चौधरी, माता- मीरा देवी, घर- आवाश बोर्ड, वार्ड नंबर- 28, थाना-चित्रगुप्त नगर, जिला-खगरिया बताई | आगे पूछने पर उक्त बच्ची ने बताई कि मेरी माता ने मुझे कोचिंग जाने के लिए डांटा तो मै नाराज होकर भाग कर स्टेशन चली आई हूँ | तत्पश्चात उक्त लड़की के परिजन को सूचित किया गया साथ ही साथ 1098 पर चाईल्ड हेल्प लाईन खगड़िया को सूचित किया गया | बाद उक्त बच्ची को चाइल्ड हेल्प लाईन के कर्मचारी श्रीमती स्वेता कुमारी के आने पर उसे पोस्ट लाया गया | त्पश्चात सुरक्षा के दृष्टिकोण से उक्त बच्ची को रेसुब पोस्ट खगड़िया लाया गया तथा 1098 पर चाईल्ड हेल्प लाईन को सूचित किया गया |
चाईल्ड हेल्प लाईन खगड़िया के सदस्य को उक्त नाबालिक बच्ची को उनके परिजन के आने तक बाल देख रेख एवं संरक्षण गृह में रखने हेतु आवश्यक कारवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया है |

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें