26.5 C
Khagaria
Wednesday, May 6, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने एक नवालिक लड़की को देख कर चाइल्ड हेल्पलाइन भेजा

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम साथ आरक्षी सज्जन कुमार एवं महिला आरक्षी मौसम बाई मीना द्वारा स्टेशन ड्यूटी के दौरान समय करीब 12:30 बजे एक नाबालिक लड़की को खगड़िया स्टेशन के पश्चिमी छोर माल गोदाम के पास संदिग्ध अवस्था में अकेले बैठे हुऐ दिखाई दीया । जिससे पूछ- ताछ किया गया तो लड़की ने अपना नाम व पता- रेशमी कुमारी, उम्र- 17 वर्ष, पिता- मनोज चौधरी, माता- साबो देवी, घर- गडहरा बरौनी, वार्ड नंबर- 16, थाना गडहरा, जिला- बेगुसराय बतायी। स्टेशन पर अकेले आने बावत पूछ-ताछ करने एवं इसके परिजन से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त लड़की अपने ननिहाल में नाना- कोको चौधरी, घर- आहोक, थाना- साहेबपुर कमाल, जिला- बेगुसराय के पास रहती थी जो कल दिनांक 30/12/23 को नानी के घर में झगडा लड़ाई होने से परेशान होकर सुबह समय करीब 07:00 बजे बिना किसी को बताये, भाग कर खगड़िया स्टेशन आगई थी और तब से वह स्टेशन में ही इधर-उधर घूम रही थी । तत्पश्चात उक्त लड़की को रेसुब पोस्ट खगड़िया लाया गया तथा 1098 पर चाईल्ड हेल्प लाईन को सूचित किया गया | बाद उक्त लड़की के उज्जवल भविष्य हेतु देख-रेख एवम जैविक माता पिता के पास पहुंचाने हेतु चाईल्ड हेल्प लाइन खगड़िया को सुपुर्द कर दिया गया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें