32.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने एक संदिग्ध अवस्था में देख कर उसे सेवा धाम में देख-रेख हेतु सही सलामत सुपुर्द किया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम, साथ सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह द्वारा खगड़िया स्टेशन पर गस्त व् निगरानी के दौरान प्लेटफार्म  पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में इधर-उधर घूमते हुए अकेले दिखाई दिया । वहीं खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम ने शक होने पर पूछ ताछ किया गया तो उसने अपना नाम व् पता- अनिकेत श्रीवास्तव, उम्र- लगभग 22 वर्ष, पिता– राजकुमार श्रीवास्तव, घर- नाटी इमली, विजय ग्राम कॉलोनी, थाना- जैतपुरा, जिला- काशी उतर प्रदेश बताया । आगे पूछ ताछ में बताया कि मै लगभग 20 दिन से घर से निकल आया हूँ, चुकी मेरा अचानक यदास्त चला जता है । मेरा इलाज चल रहा है । तत्पश्चात सम्बंधित पुलिस थाना एवं इनके परिजान से संपर्क किया तो ज्ञात हुआ कि उक्त लड़का दिनांक- 22/01/24 से घर से गायब है , जिसका गुम्सुदगी रिपोर्ट उक्त थाने में दिनांक- 25/01/24 को दर्ज कराया गया है । तत्पश्चात उक्त व्यक्ति को पोस्ट लाया गया तथा नजदीकी मां गायत्री सेवा धाम सबलपुर मारर खगड़िया को संपर्क कर बुलाया गया एवं उनके परिजन के आने तक उक्त सेवा धाम में देख-रेख हेतु सही सलामत सुपुर्द कर दिया गया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें