जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम साथ आरक्षी सज्जन कुमार द्वारा स्टेशन ड्यूटी के दौरान नाबालिक बच्चा को खगड़िया स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में अकेले इधर-उधर घूमते हुए देखा गया। वहीं खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम ने बताया कि पूछ ताछ किया गया तो बच्चो ने अपना नाम व् पता- (1) शिवम् कुमार, उम्र करीब 14 वर्ष, पिता शंकर प्रसाद, माता-रूबी देवी, (2) आशीष कुमार, उम्र 13 वर्ष, पिता- अखिलेश प्रसाद, माता- बेबी देवी, (3) अनुभव कुमार, उम्र 13 वर्ष, पिता- संजय कुमार, माता- शशिबाला देवी, सभी का घर- भुतौली मालपा, थाना- चौथम, जिला- खगड़िया बताया । स्टेशन पर अकेले आने बावत पूछ-ताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिए, परन्तु सभी तीनो बच्चो ने बताया कि बिना अपने माता- पिता को बताये, चुपके से भागकर घूमने के इरादे से खगड़िया स्टेशन आये थे । तत्पश्चात उक्त तीनो बच्चा को आरपीएफ पोस्ट खगड़िया लाया गया तथा 1098 पर चाईल्ड हेल्प लाईन को सूचित किया गया | उक्त तीनो बच्चा के उज्जवल भविष्य हेतु देख-रेख के लिए उनके जैविक माता-पिता को सुपुर्द करने एवं बाल देख-रेख एवं संरक्षण गृह में रखने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन खगड़िया को समय करीब 15:45 बजे सुपुर्द कर दिया गया है।
खगड़िया आरपीएफ ने संदिग्ध हालात में देख कर तीनो बच्चा के उज्जवल भविष्य हेतु चाईल्ड हेल्प लाईन भेजा गया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


