जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चीप प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में उप निरीक्षक चंद्रशेखर पासवान, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह, आरक्षी विक्रम कुमार आजाद, आरक्षी सज्जन कुमार द्वारा खगड़िया स्टेशन में चेकिंग अभियान चलाकर रेलवे एक्ट के अंतर्गत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें दो व्यक्ति को अनाधिकृत रूप से ट्रेन में खाद्य पदार्थ बिक्री करने के जुर्म में, एक व्यक्तिय को अनाधिकृत रूप से स्टेशन में प्रवेश करने के जुर्म में, सात व्यक्तियों को महीला कोच में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने के जुर्म में, तीन व्यक्तियों को अनाधिकृत रूप से नो पार्किंग जोन में बाईक पार्क करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है । सभी गिरफ्तार 13 अभियुक्तों के विरुद्ध आरपीएफ खगड़िया में मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय रेलवे खगड़िया में पेश किया गया ।
नई खबरें


