जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम साथ महिला आरक्षी नीरज कुमारी द्वारा स्टेशन ड्यूटी के दौरान एक नाबालिक लड़की को खगड़िया स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में अकेले इधर-उधर घूमते हुए देखा गया। वहीं खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम ने बताया कि पूछताछ किया गया, तो लड़की ने अपना नाम व् पता- सोनी कुमारी, उम्र 14 वर्ष, पिता- मिथलेश सहनी, माता- सविता देवी, घर- ठुठी मोहनपुर, थाना- चौथम, जिला- खगड़िया बताया । स्टेशन पर अकेले आने बाबत पूछ-ताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिए, परन्तु परिजन से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त बरामद लड़की मेंटली बीमार है, जिसका इलाज चल रहा है, इसी कारण बार बार घर से भाग जाती है। तत्पश्चात उक्त लड़की को रेसुब पोस्ट खगड़िया लाया गया तथा 1098 पर चाईल्ड हेल्प लाईन को सूचित किया गया। उक्त लड़की के उज्जवल भविष्य हेतु देख-रेख के लिए उनके जैविक माता-पिता को सुपुर्द करने एवं बाल देख-रेख एवं संरक्षण गृह में रखने हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन खगड़िया को सुपुर्द कर दिया गया है।
खगड़िया आरपीएफ ने लावारिस हालत में एक लड़की को देख, सुरक्षा व्यवस्था के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन को सुपुर्द कर दिया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


