37.5 C
Khagaria
Monday, April 20, 2026

खगड़िया आरपीएफ पुलिस ने शराब के साथ शराब तस्कर को धर दबोचा

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया  निरीक्षक प्रभार अरविंद कुमार राम साथ सहायक उप निरीक्षक रणवीर कुमार, आरक्षी विक्रम कुमार आज़ाद सभी रेसुब पोस्ट खगड़िया, गाडी संख्या- 15909 अप अवध असम एक्सप्रेस के खगड़िया स्टेशन प्लेटफ़ॉर्म संख्या- 1 पर समय करीब 13:07 बजे आगमन पर उक्त मार्ग रक्षण दल के साथ उक्त गाडी के पिछले अंतिम जनरल कोच को चेक करने लगे तभी एक व्यक्ति उक्त कोच से अपने हाथ में दो बड़ा सामान से भरा थैला लेकर चुपके से उतरने लगा तभी संदेह होने पर उक्त व्यक्ति के करीब जाकर उसके थैले के बारे में पूछना चाहा, तो वह घबराकर थैला छोड़कर भागने का प्रयास किया जिसे खगड़िया जंक्शन PF/NO- 1 के पूर्वी छोर बिजली पोल संख्या- 132/29 के पास दोनों थैले के साथ मौके पर पकड़ लिया गया | पकडाए व्यक्ति से पूंछ-तांछ करने पर उसने अपना नाम व् पता– विपिन साहनी, उम्र-38 वर्ष, पिता- राम शकल साहनी, घर- मझौल, पंच मुखी टोला, वार्ड नंबर- 10, थाना- चेरिया बरियारपुर, जिला- बेगुसराय (बिहार) बताया | उक्त पकडाए व्यक्ति के पास लिए दोनों थैले को खोल कर चेक करने पर Royal Green Deluxe Blended Whisky कुल 18 बोतल , Officer”s choice Blue pure grain Whisky कुल 12 बोतल, Imperial Blue Superior grain whisky कुल 12 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ | उपरोक्त बरामद सभी विदेशी शराब की कुल मात्र – 27 लीटर तथा कुल मूल्य 13,500/- रूपये है | पकडाए व्यक्ति के पास से बरामद उपरोक्त विदेशी शराब के बारे में पूंछ-तांछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया | थोड़ा शाख्ती से पूंछने पर बताया कि मै यह शराब बारपेटा रोड से लेकर बेगुसराय जाना था, पुलिसकी चेकिंग देखकर खगड़िया में लेकर उतरना चाह कि पकड़ा गया | तत्पश्चात बरामद सभी शराब को मौके पर समय – 14:30 बजे विधिवत तलाशी-सह-जप्ती सूचि बनाकर जप्त किया तथा गवाही- गवाहन लिया | पकडाये व्यक्ति को बिहार में उत्पाद एवं मध् निषेध अधिनियम सशोधित 2018 के तहत पूर्ण शराब बंदी कानून लागू है का हवाला देते समय – 15:10 बजे गिरफ्तार किया गया | बाद जप्त सामान एवं गिरफ्तार अभियुक्त को सहायक उप निरीक्षक रणवीर कुमार द्वारा घटना के शिकायत पत्र के साथ जीआरपी खगड़िया को सुपुर्द कर दिया गया , जहा मामला दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें