जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी शतरंज खेल परबत्ता,खगड़िया के लाल, सागर जिला मध्य प्रदेश में किया कमाल। मध्यप्रदेश के सागर जिला में चल रहे प्रथम डी पी एस एस चेस फोर एभरीवन इंटरनेशनल क्लासिकल फिडे रेटिंग चेस टुर्नामेंट 23 मार्च से 27 मार्च तक का आज शाम समापन हो गया। जिसमें अपने कुल्हडिया गाँव प्रखण्ड परबत्ता जिला खगड़िया अन्डर 13 के स्टार शतरंज खिलाड़ी सगे जुड़वां भाई आदित्य कुमार और आर्यन कुमार ने भाग लिया और खगड़िया सहित बिहार का परचम लहराया। दोनों भाई अन्डर 13 के खिलाड़ी हैं।
आदित्य कुमार प्रथम स्थान प्राप्त किया और आर्यन कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आयोजक ने दोनों खिलाड़ी को ट्रॉफी🏆 देकर सम्मानित किया। नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त ने बताया कि आदित्य और आर्यन बहुत ही प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी है। यशवन्त ने आगे बताया कि बीस दिन पहले महाराष्ट्र के पुणा शहर में अन्डर 13 शतरंज प्रतियोगिता में दोनों भाई क्रमशः प्रथम और चतुर्थ स्थान प्राप्त किया था। 29 दिसम्बर 2024 बिहार स्कुली शतरंज चैम्पियनशिप अन्डर 13 भागलपुर में हुए राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता में आर्यन कुमार चैम्पियन बनकर नेशनल शतरंज प्रतियोगिता में खेलने हैतु दक्षिण भारत गए थें। ज्ञात हो कि स्कूली शतरंज खेल में बिहार से एक एज ग्रुप में एक का ही चयन होता है। उक्त प्रतियोगिता में आदित्य कुमार ने भी चौथा स्थान प्राप्त किया था। ये दोनों भाई बिहार सहित अन्य राज्यों में कई बार प्रथम स्थान प्राप्त कर खगड़िया बिहार का नाम रौशन किया है। दोनों जुड़वां भाई के प्रदर्शन पर नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी और जय खगड़िया शतरंज क्लब परिवार के साथ शतरंज खिलाड़ी केशव कुमार यशवन्त, माधव कुमार यशवन्त और जिले के शतरंज प्रेमी ने बधाई सन्देश दिया है।
खगड़िया के लाल, सागर जिला मध्य प्रदेश में किया कमाल
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


