31.6 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

खगड़िया में सरकारी सड़क और पोखर पर अतिक्रमण, मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग

*तीन महीने में तीन बार जनता दरबार में आवेदन, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया, बिहार: नगर परिषद क्षेत्र के संसारपुर वार्ड संख्या 38 में सरकारी सड़क और “धोबिया खड्डा” पोखर पर अतिक्रमण का मामला अब मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। स्थानीय निवासी दीपक कुमार ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को आवेदन भेजकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है। बताया जाता है कि संसारपुर वार्ड 38 में स्थित यह सरकारी सड़क पहले संसारपुर को हरदा चौक बाजार से जोड़ती थी, लेकिन वर्तमान में सड़क पर मिट्टी, गड्ढा और अवरोध डालकर रास्ते को लगभग बंद कर दिया गया है। स्थिति यह हो गई है कि जहां पहले चारपहिया वाहन चलते थे, वहां अब साइकिल निकालना भी मुश्किल हो गया है। 4–5 बीघा सरकारी पोखर पर भी कब्जा, सड़क के दक्षिण दिशा में स्थित सरकारी पोखर, जिसे स्थानीय लोग “धोबिया खड्डा” के नाम से जानते हैं, लगभग 4 से 5 बीघा क्षेत्रफल में फैला हुआ है। आरोप है कि कुछ लोगों ने इस सरकारी पोखर की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है और अपने निजी उपयोग में ले रहे हैं। यह पोखर पहले जल संरक्षण और सार्वजनिक उपयोग के लिए महत्वपूर्ण माना जाता था।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पोखर और सड़क को अतिक्रमण मुक्त करा दिया जाए तो इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और जल संरक्षण भी संभव होगा। तीन बार जनता दरबार में दिया गया आवेदन दीपक कुमार ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में तीन बार आवेदन दिया:

19 दिसंबर 2025 – आवेदन क्रमांक 57

02 जनवरी 2026 – आवेदन क्रमांक 19

30 जनवरी 2026 – आवेदन क्रमांक JSD/DHQ/DM-83

इसके अलावा 19 दिसंबर 2025 को नगर सभापति कार्यालय में भी आवेदन दिया गया था। उन्होंने बताया कि कई बार आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को भेजा आवेदन दीपक कुमार ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को पोर्टल एवं ईमेल के माध्यम से भी आवेदन भेजा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकारी नक्शा, राजस्व अभिलेख और स्थल जांच कराकर सड़क और पोखर को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता की समस्या है और यदि अतिक्रमण हटाया जाता है तो आम लोगों को काफी लाभ मिलेगा। जांच कर कार्रवाई की मांग आवेदन में सरकार से मांग की गई है कि, सरकारी सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए धोबिया खड्डा पोखर को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए राजस्व अभिलेख और नक्शा की जांच कराई जाए दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाए स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सरकार और जिला प्रशासन इस मामले में जल्द कार्रवाई करेगा और सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें